रोडवेज बसों में शोपीस बने पैनिक बटन
बागपत, मई 11 -- बागपत। यदि आप रोडवेज डिपो की बस में सफर कर रहे हैं, तो अपनी सुरक्षा खुद करें। सफर में सावधानी बरतें। क्योंकि अधिकांश बसों में लगे पैनिक बटन काम नहीं कर रहे हैं। बसों में लगे पैनिक बटन केवल शोपीस बने हुए हैं। इसलिए जरूरत पड़ने पर ये पैनिक बटन आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। बागपत में बड़ौत के साथ ही लोनी, शामली, मेरठ, सहारनपुर आदि डिपो की रोडवेज बसें दौड़ती है। बड़ौत डिपो से तो काफी बसों का संचालन लोकल व लंबे रूट पर होता है। डिपो में करीब एक दर्जन पुरानी बसें हैं। ये बसें लोकल रूटों पर संचालित होती हैं। परिवहन निगम के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बसों में पैनिक बटन प्रत्येक सीट पर लगाया है। ये लाल रंग का बटन खतरा होने पर यात्री दबा सकते हैं। इस बटन के दबते संबधित पुलिस थाने के साथ-साथ रोडवेज के मुख्यालय को सूचना पहुंच जाती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.