बिजनौर, अगस्त 29 -- रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में बैठने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मची रही, अधिकांश बस स्टॉपेज पर भारी संख्या में राखी बांधने जा रही बहनों की भीड़ देखी गई। हालात ऐसे हो गए कि यात्रियों को खिड़कियों से बस के अंदर प्रवेश करना पड़ा। यात्रियों की रोडवेज बस चालकों से जमकर लोग जो भी हुई। बढ़ते यात्रियों के दबाव के चलते स्थिति इतनी खराब रही कि अधिकारियों को कई रोड पर बसों के ट्रिपल चक्कर लगवाने पड़े। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर ऊपर अधिकांश मार्गो पर यात्रियों का दबाव देखने को मिला। धामपुर, स्योहारा, नूरपुर, चांदपुर, गजरौला, नजीबाबाद, बिजनौर, नहटौर मार्ग पर भारी संख्या में बहनें अपने सहयोगी के साथ राखी बांधने के लिए भीड़ में खड़ी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: डग्गामारी नियंत्रित करने से अनियंत्रित हुई भीड़ धामपुर नगीन...