रोडवेज बसों में नये टायर लगाने का काम शुरू
काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। रोडवेज में बसों में नए टायर लगाने का चालू हो गया है। किसी भी वाहन का पूरा बोझ टायर पर टिका होता है। टायर पर रबर चढ़ाकर वाहन का संचालन किया जाना हादसों को दावत देने के समान है। अब काशीपुर डिपो को नए टायर मिल गए हैं। सभी रूटों की बसों में नए टायर लगाए जा रहे हैं, ताकि हादसों से बचा जा सके। डिपो के सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में नए टायर मौजूद है। जिन बसों में रबड़ चढ़े टायर लगे हैं, उनके टायर बदलकर नए टायर लगाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.