बलरामपुर, अप्रैल 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनसामान्य को लू व अग्निकांड जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रोडवेज बसों व अन्य सार्वजनिक वाहनों पर हीटवेव से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए। इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों, चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों को पंपलेट वितरित कर लू से बचाव के जरूरी उपाय बताए गए। अभियान में एआरएम रोडवेज गोपीनाथ दीक्षित, जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों पर पोस्टर लगाकर यात्रियों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.