इटावा औरैया, जनवरी 9 -- शहर के बस स्टैंड तिराहे पर रोडवेज बसों को सड़क पर खड़ा कर सवारी भरने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बस चालकों और कंडक्टरों की इस मनमानी के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड के अंदर न जाकर चालक सड़क पर ही बस खड़ी कर देते हैं और वहीं सवारियां बैठाते हैं। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और एंबुलेंस तक फंस जाती हैं। दुकानदारों का आरोप है कि जाम की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। समस्या को गंभीरत...