गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नौसढ़ पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण रोडवेज बसों के संचालन मार्ग में बदलाव किया गया है। सुबह और दोपहर तक चलने वाली बसों को बाघागाड़ा व कालेसर होते हुए बनारस-लखनऊ रूट से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दूरी 22 किमी बढ़ गई है। वहीं रात में आने वाली बसों को शहर में सीधा प्रवेश मिल रहा है, रात में जाने वाली बसों को भी घूम कर नहीं जाना पड़ रहा है। जिससे दूरी सामान्य रहती है। बढ़ी दूरी के आधार पर किराया बढ़ाने की चर्चा के बीच गुरुवार को यात्रियों ने विरोध जताया। कई शिकायतें मिलने पर परिवहन निगम ने स्पष्ट किया कि किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि केवल एक तरफ दूरी बढ़ने से किराया बढ़ाना उचित नहीं है, इसलिए यात्रियों को राहत दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.