रोडवेज बसों, डग्गेमार वाहनों को हटाया, लगा दिए गए बैरियर
मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। ईशन नदी पुल को अस्थाई स्थाई रूप से रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने की खबर का प्रकाशन हुआ तो यातायात विभाग एक्टिव हो गया। एसपी के निर्देश पर बुधवार को यातायात विभाग ने पुल पर खड़ी बसों को हटाया और चारों मार्गों पर बैरियर लगवा दिए। बसों, टेंपो चालकों को हिदायत दी गई कि वे बैरियर के आगे वाहनों को खड़ा नहीं करेंगे। अन्यथा उनके चालान काट दिए जाएंगे। वाहन को सीज कर दिया जाएगा। ईशन नदी पुल पर पिछले कई दिनों से रोडवेज बसों को खड़ा किया जा रहा है। चालक बसों को खड़ा करते हैं तो यहां जाम लग जाता है। विभिन्न जिलों से आने वाली बसें, चालक रोडवेज बस स्टैंड में नहीं ले जाते और नदी पुल से ही सवारियों को लेकर आगे के लिए रवाना हो जाते हैं। इस नदी पुल पर रोडवेज बसों का अवैध अड्डा बना तो अन्य लोगों को परेशानी शुरू हो गई। हिन्दुस्तान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.