झांसी, मार्च 23 -- सबकुछ ठीक रहा तो रोडवेज बसें महिलाएं चलाएंगे। अब महिला परिचालकों की तैनाती बढ़ जाएगी। इसके लिए बुधवार को साक्षात्कार होगा। जिसमें 12वीं पास महिलाओं को मौका दिया जा रहा है। यह दूसरी बार रोडवेज में संविदा पर परिचालक बनने का मौका है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिवहन निगम में 25 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चयन के बाद उन्हीं के गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में तैनाती दी जाएगी। इसमें 18 से 40 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को शासनादेश के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इसके लिए उप्र परिवहन निगम में संविदा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.