देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन ने निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड कर्मचारी संयुक्त परिषद से आंदोलन टालने का आग्रह किया है। महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने परिषद के महासचिव को पत्र भेजकर कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर उचित स्तर पर विचार किया जा रहा है। पत्र में कहा गया कि धरना-प्रदर्शन और बसों का संचालन प्रभावित होने से निगम की आय पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में आंदोलन से निगम की आर्थिक स्थिति और प्रभावित हो सकती है। परिषद ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 16 सितंबर को निगम मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: लंबित मांगों पर शासनादेश न होने से मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में रोष प्रबंधन ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगों के समाधान का भरोसा दिलाते...