बिजनौर, मार्च 13 -- बिजनौर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त नई बस्ती निवासी शाहनवाज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि बस स्टैंड पर गेट के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखने पर उसके शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त शाहनवाज (40) पुत्र नूर अहमद निवासी नई बस्ती-बी 23 शहर कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रोडवेज पर अधेड़ का शव मिलने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.