गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा, संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने रोडवेज पर फैली अव्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र अज्जू की अगुवाई में डीएम को सौपे ज्ञापन में बस अड्डे पर बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित बस संचालन तथा लगातार लगने वाले जाम की समस्या के समाधान का जिक्र किया गया है। पत्र में बताया गया कि जनपद गोडा का वर्तमान बस अड्डा शहर के व्यस्त क्षेत्र में स्थित है। बसों का समुचित प्रबंधन न होने के कारण प्रतिदिन भारी यातायात जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है तथा दुर्घटनाओं की की आशंका भी बनी रहती है। बस अड्डे पर पर्याप्त स्थान न होने के कारण के आवागमन में भी कठिनाई होती है। आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान बसअड्डे की जितनी क्षमता है उससे कई गुना अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसस...