जौनपुर, मार्च 3 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित रोडवेज परिसर में बिल्डिंग मैटेरियल, गिट्टी, मोरंग आदि रखकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि विभागीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। लगभग सात से आठ एकड़ में फैले रोडवेज परिसर की बाउंड्रीवाल की चारों तरफ महीनों से अधिक समय से गिट्टी, मोरंग के ढेर लगे हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि ढेर एक तरफ खत्म नहीं होता दूसरी तरफ नया गिर जाता है। जबकि परिवहन निगम या अन्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से ट्रांसपोर्टर और दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।अवैध मोरंग, गिट्टी के ढेर के साथ थ्रेसर, आलू, फल सब्जी मंडी की बड़ी बड़ी ट्रकों द्वारा माल को उतरवाया जाता है।स्थानीय लोगों एवं यात्रियों द्वारा कई बार इसकी मौखिक शिकायत भी जिम्मेदारों से की गई किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। लगभग तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.