कानपुर, दिसम्बर 22 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा फजलगंज डिपो के कर्मचारियों ने चुन्नीगंज डिपो में आमसभा की। परिषद के मांगों के समर्थन में कहा कि वे लोग परिषद के फैसले पर अपना समर्थन देंगे और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि डिपो और क्षेत्र स्तर की समस्याओं के निराकरण को जो फैसला लिया है,उन पर सभी का सहयोग होगा। शाखा अध्यक्ष प्रेमनारायन शर्मा ने पूरा मांग पत्र पढ़कर सुनाया। यहां अरविंद कुरील, सुरेन्द्र सेंगर, प्रेमनारायन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद पाल, दिनेश यादव, सुनील कुमार, विजय यादव, कुलदीप यादव, ओमवीर सिंह, हिमांशु यादव, अभिषेक यादव, मो शाकीर खान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...