झांसी, अगस्त 18 -- झांसी। झांसी में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद बस के नीचे फंसकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को इसके फुटेज वॉयरल हो गए। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा इलाके की बताई जा रही है। भगवंतपुरा निवासी 25 वर्षीय सज्जन बीती देर शाम झांसी-खजुराहो हाइवे पर पहुंचे और घर आने के लिए सड़क पार करने लगा। जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सज्जन नीचे गिरा और चपेट में आकर बस के...