रामपुर, फरवरी 20 -- रामपुर। बरेली में बाईपास पर काम चलने की वजह से रोडवेज बसें घूमकर रामपुर पहुंच रही हैं। इस कारण रामपुर से बरेली तक के किराये में 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पहले रामपुर से बरेली तक के लिए 101 रुपये तय थे अब इसको बढ़ाकर 121 रुपये कर दिए गए हैं। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। डिपो प्रभारी का कहना है कि अभी तीन महीने तक इसी तरह बढ़े किराये से यात्रियों को सफर करना होगा। रामपुर से बरेली के लिए जाने वाली बसें बाईपास पर मियां की मस्जिद के पास से गुजरती हैं और फिर सीधे रोडवेज और सेटेलाइट तक पहुंच जाती हैं। यह एक सीधा रूट है, जिससे बसें आसानी से गुजर जाती हैं लेकिन अब बाईपास पर काम चल रहा है, जिस वजह से अब रामपुर डिपो की बसें इज्जतनगर से होकर मिनी बाईपास पर पहुंच रही हैं और यहां से रामपुर का सीधा रास्ता पकड़ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.