रुडकी, मई 3 -- मंगलौर, संवाददाता। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने एक अनियंत्रित हरियाणा रोडवेज की बस ने ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में ट्रॉली में सवार करीब 12 महिलाएं लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। रविवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी करीब 12 से 15 महिलाएं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर जा रही थीं। ये सभी महिलाएं वहां एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली थीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलौर कोतवाली के मुख्य द्वार के समीप पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.