बलरामपुर, मार्च 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर महानगरों में कामकाज कर रहे परदेशियों की घर वापसी तेज हो गई है। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बीच परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और समय से घर पहुंचाया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज डिपो के पास कुल 95 बसों का बेड़ा उपलब्ध है, जिसमें आठ बसें अनुबंधित और शेष निगम की हैं। चार मार्च को होली के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कानपुर मार्ग पर पहले 12 बसें चलती थीं, जिन्हें बढ़ाकर 15 कर दिया गया है। लखनऊ मार्ग पर 20 से 22, दिल्ली मार्ग पर 10 से 12, प्रयागराज मार्ग पर दो से चार और बनारस मार्ग पर एक से दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा गोंडा, बहराइच और उतरौला जैसे लोकल मार्गो...