प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में करीब 21 हजार प्रतिभागियों का आगमन हुआ। द्वितीय पाली की परीक्षा समापन से पहले डिपो पर पर्याप्त संख्या में बसों को स्पेशल संचालन के लिये रोका गया था। भीड़ के अनुमान में पुलिस भी डिपो पर तैनात रही। हालांकि बस से यात्रा करने वाले परीक्षा के प्रतिभागियों की संख्या बेहद कम नजर आई। शुक्रवार को जनपद के अलग- अलग टीईटी परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में परीक्षा में प्रतिभाग करने प्रयागराज, सुलतानपुर, अमठी, अयोध्या, कौशाम्बी,मिर्जापुर से करीब 21 हजार प्रतिभागी पहुंचे थे। शाम के समय द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने से पहले प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो पर 37 बसों को तीन रूट के लिये रिजर्व रखा गया। यह भी पढ़ें- टीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलीं दो स्पेशन ट्रेनें परीक्षा के प्रतिभागियों की भारी भ...