मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो में लंबे समय से बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे तीन संविदा चालक और दो संविदा परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं तथा उनकी प्रतिभूति भी जब्त कर ली गई है।वरष्ठि केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित चालक-परिचालकों को कई बार बुलावा पत्र और अंतिम नोटिस जारी कर ड्यूटी पर लौटने का अवसर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। विभाग का कहना है कि उनकी लगातार अनुपस्थिति से बस संचालन प्रभावित हो रहा था और निगम के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई की जद में आए संविदा परिचालकों में गौर...