रोडवेज चौराहे पर लगा आधुनिक कैमरा, होगी सीधी निगरानी
सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। यातायात व्यवस्था को और सख्त एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बांसी रोडवेज चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा अत्याधुनिक कैमरा सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे अब पूरे चौराहे की निगरानी सीधे जनपद मुख्यालय से की जाएगी। कोतवाली बांसी के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि इस हाईटेक कैमरा सिस्टम के माध्यम से चौराहे पर खड़े अनियमित वाहन, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालक आसानी से चिन्हित किए जाएंगे। जैसे ही कोई वाहन चालक नियमों का उलंघन करता हुआ कैमरे में कैद होगा, उसका चालान स्वतः ऑनलाइन जारी हो जाएगा। इससे न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारू बनेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.