रोडवेज चालक व महिला परिचालक से मारपीट
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के छाउछ चौराहे पर कार सवार युवकों ने रोडवेज के चालक व महिला परिचालक के साथ मारपीट की। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। चालक व परिचालक ने एलआरपी चौकी पहुंचकर तहरीर दी है। हरदोई डिपो में कार्यरत महिला परिचालक सविता व चालक अजीज अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरदोई डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएम 9769 का संचालन करते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे लखीमपुर डिपो से सवारियां लेकर हरदोई के लिए निकले थे। छाउछ चौराहे के पास एक कार खड़ी थी। कई बार हार्न देने पर भी जब कार नहीं हटाई और जाम लगने लगा तो साइड से बस निकालने के प्रयास में कार में हल्का स्क्रैच पड़ गया। इससे कार से निकले युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। चालक को बचाने पहुंची महिला परिचालक सविता के साथ भी हाथापाई की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.