उरई, दिसम्बर 9 -- कालपी। रोडवेज चालक व परिचालक की गलत नीतियों से यात्रियों को सफर के दौरान कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। यात्रियों ने अधिकारियों से शिकायत की है। समस्या को लेकर आरिफ, दीपक व बाबूलाल ने बताया कानपुर-झांसी रूट में चलने वाली दोनों साइड की बसों के चालक मनमानी पूर्वक गाड़ियों को चलाते हैं। करम सिंह ने बताया चालक व परिचालक फ्री चाय और खाने के लिए होटल ढाबे पर बस को घंटों खड़ा रखते हैं। इससे यात्रा कर रहे बीमार, गर्भवती महिलाओं, परिक्षार्थियों, व्यापारियों को परेशानी होती है। 7 दिसम्बर को शिकायत परिवहन निगम के टीआई कालपी ज्ञानसिंह से की गई। उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.