शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद रोड पर शुक्रवार देर रात रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ यात्री व उसके साथियों ने मारपीट कर दी। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। हल्द्वानी से प्रयागराज जा रही बस अंग्रेजी शराब ठेके के पास पहुंची थी, तभी बस में बैठे एक यात्री की चालक उमाशंकर निवासी नवादा, जौनपुर से सवारी उतारने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि यात्री ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद चालक उमाशंकर और परिचालक परवेज के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दो हमलावरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.