हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। काठगोदाम बाईपास रोड पर दो दिन पहले एक रोडवेज बस के चालक को कुचलने वाले कैंटर चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कैंटर चालक बागेश्वर जिले का रहने वाला है। अल्मोड़ा निवासी कुंदन सिंह रजवार ने तहरीर देकर बताया कि उनके दामाद अजय सिंह कुंजवाल निवासी गौलापार उत्तराखंड परिवहन निगम में बतौर रोडवेज बस चालक के रूप में कार्यरत थे। रविवार रात अजय अपने घर को निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए एक कैंटर ने अजय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल अजय की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- रोडवेज चालक को कुचलने वाले कैंटर चालक पर मुकदमा पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया था। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी चालक धीरज मेहरा निवासी बागेश्वर पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप ...