देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया डिपो से सवारी लेकर जा रहे चालक की सदर कोतवाली के पालीटेक्निक के समीप कुछ युवकों ने बस रोक कर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गए परिचालक को भी धक्का दे दिया। इससे नाराज होकर देवरिया डिपो के कर्मचारियों ने बस सेवा ठप कर दी। मौके पर एआरएम व अन्य अधिकारी भी पहुंचे और बातचीत कर किसी तरह कर्मचारियों को शांत कराया। एक घंटे बाद बस सेवा बहाल हो सकी। इस मामले में कार्रवाई के लिए कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।लार थाना क्षेत्र के ग्राम अजना निवासी समरजीत सिंह रोडवेज बस चालक हैं। मंगलवार को वह बस लेकर कुशीनगर के हाटा जा रहे थे। परिचालक के रूप में सौरभ त्रिपाठी में तैनात थे। उस बस में कुछ युवक सवार थे। जैसे ही बस पालीटेक्निक के पास पहुंची, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.