हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर। रोडवेज बस स्टैंड में लगने वाले जाम की वजह से आए दिन विवाद होने लगा है। गुरुवार को कचहरी से जा रहे वकील के साथ रोडवेज चालकों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शहर के यमुना घाट निवासी नईम खान ने बताया कि वह गुरुवार को कचहरी जा रहा था। बस स्टैंड में बसों के आड़े-तिरछा खड़ा करके जाम लगाए थे। चालक बिना वजह बसों को खड़ा किए थे। जब उन्होंने बसें हटाने को कहा तो उससे अभद्रता करते हुए हाथापाई करने पर उतारू हो गए। जिसका उन्होंने वीडियो भी बना लिया है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.