उरई, मार्च 21 -- उरई। संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेेवा की कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए रोडवेज ने अनुबंध को बढ़ावा दिया है।जिले में रोडवेज के साथ अनुबंध कर बसें चलाने का मौका निजी वाहन संचालकों को दिया गया है। उरई रोडवेज डिपो ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि आवेेदन के साथ पांच हजार रुपये सिक्योरिटी के रुप में जमा करना होगा। 28मार्च आवेदन की आखिरी डेट होगी।उरई रोडवेज डिपो के एआरएम केके आर्य ने बताया कि अभी केवल एक अनुबंधित बस है। पर मुख्यमंत्री बस सेवा के अंतर्गत हर छोटे बडे़ गांव को परिवहन सेवा से जोड़ा देना है। उसके लिए निजी बस आपरेटरों को विभाग में अनुंबध करने का अवसर दिया है। जो आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई हैं, उसमें अभी तक दो से तीन आवेदन विभाग को प्राप्त हुए है। आवेदन के साथ दो हजार रुपये शुल्क जमा अनिवार्य है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.