हापुड़, जून 5 -- यात्रियों की जिदगी को खतरे में डालने वाली डग्गामार बसें रोडवेज को भी हर महीने लाखों रुपये का चूना लगा रही हैं। रोडवेज को यह चूना कम दूरी व लंबे सभी रूटों पर हो रहा है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड विकसित हो गया, जो धड़ल्ले से चल रहे है। सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद अभी भी डग्गामार बसें धड़ल्ले से चल रही हैं। नगर के बस स्टैंड के निकट ही डग्गामार बसों का स्टैंड धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। जबकि हाईवे पर भी यह बसें दौड़ रही हैं, हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि लगातार कार्रवाई हो रही है। यह भी पढ़ें- रोडवेज बसों में सख्त चेकिंग अभियान, अनाधिकृत ढाबों पर ठहराव प्रतिबंधित ऐसे में सवाल उठता है कि इन बसों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। जबकि नियमानुसार परिव...