देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को गांधी रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने हरिद्वार कुंभ के लिए सरकार से 500 नई बसें देने की मांग उठाई।प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री रविनन्दन कुमार के संचालन में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2027 के कुंभ मेले और चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु निगम को 500 नई यूरो-6 बसें उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा, कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान और मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने जैसी 12 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। यूनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.