गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में दमकल कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल का सीधा और भारी असर अब हरियाणा रोडवेज की बस सेवाओं पर पड़ने लगा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दमकलकर्मी रविवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। शहर में आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज के 51 चालकों की ड्यूटी अस्थायी रूप से दमकल विभाग में बीते पांच दिन से लगा रखी है। रोडवेज के 51 चालकों के एक साथ चले जाने से गुरुग्राम डिपो में चालकों का भारी टोटा हो गया है। इसके कारण हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और जयपुर सहित 50 से अधिक रूटों पर रोडवेज की बसें पूरी संख्या में नहीं चल पा रही हैं। बसें न चलने की वजह से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करने को मजबूर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.