हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज के पास बुधवार शाम एक युवक को दो लोगों ने घेरकर पीट दिया। भीड़ बढ़ी तो दोनों आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। प्रेम सिनेमा के पास शाम के समय दो युवक बाइक से आए और पहले से वहां पर मौजूद युवक से हाथापाई कर दी। दोनों ने मिलकर अकेले युवक को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि युवक बेहोश हो गया। वह सड़क किनारे नाली में गिर गया। तमाशबीन यहां फोटो-वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान एक व्यक्ति यहां पहुंचे जिन्होंने एंबुलेंस को बुलाया और खुद उठाकर युवक को बेस अस्पताल भेजा। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...