देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शुक्रवार को डिपो पर धरना दिया। इस दौरान रोडवेज के पदाधिकारियों ने परिवहन विभाग को निजी हाथों में सौंपने का विरोध जताया। मांगें नहीं माने जाने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। बाद में एआरएम कपिलदेव प्रसाद को मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने धरना खत्म किया। बुधवार को भारी बारिश के बीच रोडवेज कर्मचारी डिपो परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर दिया धरना, डग्गामारी और निजीकरण के खिलाफ ज्ञापन यह कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। संगठन इसे बर्दाश्त न...