मथुरा, जून 20 -- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लिए इस बार का अधिक मास बहुत लाभकारी रहा। रोडवेज ने जहां ब्रज के प्रमुख स्थलों के लिए यात्रियों को बसों की सुविधा देर रात दी। जिससे यात्रियों का सफर आराम प्रदा रहा। डिपो में आगरा, अलीगढ़, हाथरस और अन्य डिपो से बसें भी मंगाकर मथुरा से गोवर्धन,बरसाना मार्ग पर हर 10 मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन किया। इसका असर रोड़वेज की आय पर देखने को मिला। मथुरा डिपो ने अधिक मास में 16 मई से 15 जून 2026 तक अपनी बसों का संचालन किया। इसका लाभ विभिन्न स्थानों से आने वाले यात्रियों ने उठाया। यह भी पढ़ें- रोडवेज की 200 बसों ने अधिक मास में कमाए 9.41 करोड़ मथुरा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि अधिक मास में 16 मई से 15 जून तक डिपो की 200 बसों का संचालन मथुरा, गोवर्धन बरसाना के अलावा यहां आन...