रोडवेज की बस रास्ते में खराब, 30 यात्री परेशान
रुडकी, अगस्त 20 -- रुड़की, संवाददाता। सहारनपुर डिपो की एक बस बुधवार दोपहर रुड़की के पास अचानक खराब हो गई। बस खराब होने से उसमें सवार करीब 30 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बस ठीक नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद चालक और परिचालक ने डिपो प्रबंधन को सूचना दी। बाद में दूसरी बसों की मदद से यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो की बस बुधवार को सहारनपुर से हरिद्वार जा रही थी। रुड़की के पास पहुंचने पर बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर उसे चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.