रोडवेज की बस निजी होटल पर रुकी तो चालक-परिचालक पर कार्रवाई होगी
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। लंबे रूटों पर चलने वाली रोडवेज की बसें अब निजी होटलों पर नहीं रुकेगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज के कड़े आदेशों के बाद परिवहन विभाग के मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। इस नए नियम के तहत, यदि कोई भी रोडवेज बस चालक या परिचालक अपनी बस को किसी निजी होटल या ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रोकता है, तो उसके खिलाफ तुरंत गंभीर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने साफ कर दिया है कि लंबे रूटों पर चलने वाली सभी सरकारी बसों को अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत केंद्रों पर ही रोका जा सकेगा। परिवहन विभाग के इस फैसले का सबसे बड़ा असर गुरुग्राम डिपो पर देखने को मिलेगा। वर्तमान में गुरुग्राम डिपो से लंबे रूटों पर चलने वाली करीब 90 फीसदी बसें नियमों को ताक पर रखकर निजी होटलों और ढाबों पर रुकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.