गुड़गांव, जुलाई 30 -- - परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश, साधारण बसों में मिलेगी यह सुविधा गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के दिव्यांगजनों को सार्वजनिक परिवहन में बड़ी सहूलियत देने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नई नीति के तहत अब 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति भी राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। पहले यह मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों तक ही सीमित थी।

दिव्यांगों को आर्थिक राहत इस फैसले से उन हजारों दिव्यांगों को आर्थिक राहत मिलेगी जिन्हें अपने दैनिक कार्यों, इलाज या नौकरी के लिए लगातार यात्रा करनी पड़ती है। मुफ्त सफर के अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए बसों में सीट आरक्षित करने की...