देवरिया, नवम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिवहन विभाग के अनुबंधित व प्राइवेट बसों में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इन बसों के बाक्स में न तो प्रथम उपचार किट है और न ही अग्निशमन यंत्र। जबकि आए दिन बसों में आग लगी की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। जल्द ही अभियान चलाकर इसकी जांच करने का जिम्मेदार अधिकारी दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के देवरिया डिपो में लगभग सवा दो सौ बसें संचालित हो रही हैं। इसमें 82 बसें निगम की हैं। कुछ नई बसें भी आई हैं। हिन्दुस्तान टीम ने शनिवार को डिपो की बसों की पड़ताल की। निगम की बसों में तो प्रथम उपचार किट व फायर सिलेंडर पाए गए, लेकिन अधिकांश चालक अग्निशमन यंत्र को चलाने की विधि नहीं जानते हैं। वहीं अनुबंधित अधिकांश बसों में तो अग्निशमन यंत्र ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.