रोडवेज की बसों को एचआर एप पर कर सकेंगे लाइव ट्रैक, आज होगी बैठक
गुड़गांव, जुलाई 5 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए अपने डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने में जुट गया है। अब प्रदेश की सभी रोडवेज बसों की पल-पल की जानकारी एचआर (हरियाणा रोडवेज) मोबाइल एप पर लाइव मिलेगी। यात्री इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यालय के निर्देश पर गुरुग्राम बस डिपो के अधिकारी और चालक-परिचालक भी इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर रहे हैं। इस डिजिटल पहल से न सिर्फ बसों का रूट और रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च किया जा सकेगा, बल्कि यात्री एसी बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग और हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकेंगे。
गूगल मैप पर हरे रंग में दिखेगी रोडवेज बस एप में यात्रियों के लिए लाइव ट्रैकिंग का विशेष विकल्प दिया गया है। इस विकल्प पर क्लिक करते ही गूगल मैप खुल जाएगा, जहां चल रही बसें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.