नोएडा, अगस्त 4 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। शिवरात्रि के बाद रोडवेज बसें अपने पुराने और सामान्य मार्ग पर फिर से चलना शुरू हो जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी कांवड़ यात्रा के कारण वाहनों का रूट बदलाव किया गया है, जिसे 12 अगस्त से समाप्त कर दिया जाएगा। नोएडा डिपो से कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। रोजाना तकरीबन चार से पांच अतिरिक्त बसें चल रही हैं। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है, जिसके कारण बसें बदले गए रास्तों पर चल रही हैं।बसों को नए रूट पर चलाए जाने से यात्रियों को सफर में अतिरिक्त समय लग रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: रूट डायवर्जन में डिपो को रोज 12 लाख का नुकसान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि जानका...