वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रोडवेज की द्रुतगामी रात्रिकालीन पवनहंस बस सेवा बंद हो गई है। इससे कम समय में लखनऊ पहुंचने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। निगम से बस सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) का अनुबंध खत्म होने से यह स्थिति आई है।लखनऊ के आलमबाग डिपो की पवनहंस अंडरटेकिंग सेवा की बस कैंट बस स्टेशन से रोज रात 10.30 बजे रवाना होती थी। जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली होकर सुबह करीब 4 बजे लखनऊ पहुंचती थी। इसका किराया अन्य एसी बसों से कुछ ज्यादा था। लो फ्लोर वाली इस बस को कुछ वर्ष पहले स्कैनिया सेवा बंद होने पर विकल्प के तौर उतारा गया था।यह वातानुकूलित बस आरामदायक सीटों, कम स्टॉपेज, तेज रफ्तार, आकर्षक लाइट समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं की वजह से यात्रियों की पसंद बनी थी। दो दिन पहले अचानक इसका संचालन बंद हो गया। लखनऊ जाने...