कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बैजू गांव निवासी प्रवीन पुत्र जगदीश कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे इलाज को कहीं प्राइवेट अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.