बरेली, अप्रैल 17 -- भमोरा।बरेली-बदायूं रोड पर बारात से लौट रही दो घोड़ों की बग्गी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दो घोड़ों की मौत हो गई जबकि बग्गी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आंवला के मोहल्ला अनुपुरा निवासी आजम मियां ने बताया कि उसका भाई आसिफ बुधवार शाम दो घोड़ों को बग्गी से बारात चढ़ाने के लिए आसपुर गांव से सिरोही में झाऊराम मौर्य के घर गया था। बारात चढ़ने के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी बरेली-बदायूं रोड पर नितोई के समीप सामने से तेज गति रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, उसकी बग्गी क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों घोड़ों की मौके पर मौत हो गई और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन चालक से बुग्गी चालक व ऊंट की मौत पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भेजा है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.