रोडवेज की टक्कर से टोल कर्मी की मौत
फतेहपुर, जून 13 -- बिंदकी। टोल प्लाजा में रात्रि डयूटी के लिए बाइक से जा रहा कर्मी हादसे का शिकार हो गया। रोडवेज बस की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर चोटहिल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जिसको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर कर्मी की सांस थम गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों की चीख पुकार मच गई।
टोल कर्मी की दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी 41 वर्षीय जितेन्द्र सिंह उर्फ गुडडन पुत्र सज्जन सिंह बड़ौरी टोल प्लाजा में नौकरी करता था। रात्रि डयूटी के लिए शुक्रवार की देर शाम को बाइक से टोल की तरफ जा रहा था। बांदा सागर मार्ग के भवानीपुर मोड़ के पास बाइक सवार को पीछे से रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घिसटता हुआ दूर जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पुलिस पहुंची और गंभीर घायल टोल कर्मी को सीएचसी में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.