फिरोजाबाद, मार्च 13 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नगला तुरकिया मैं छह दिन पूर्व रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए युवक ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना मक्खनपुर के नगला तुरकिया निवासी 38 वर्षीय पंकज पुत्र मानसिंह एक वाहन के इंतजार में खड़ा था। उसी दौरान एक रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर पंकज में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख आगरा रेफर कर दिया। जहां उगुरुवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई तथा उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.