बिजनौर, मई 9 -- धामपुर स्योहारा मार्ग पर देर रात रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। स्योहारा के गांव हसनपुर पालकी निवासी मुनेश्वर सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय उमेश चंद बृहस्पतिवार की रात बाइक से धामपुर से घर जा रहा था। गांव सरकड़ा चकराजमल के पास रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.