मुरादाबाद, मार्च 8 -- रोडवेज की ओर से 300 पदों पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला 17 मार्च को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लाजपत नगर में आयोजित होगा। कक्षा आठ पास अभ्यर्थी इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने के लाइसेंस के अलावा न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह से कम नहीं होनी चाहिए। क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...