हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस। शुक्रवार की दोपहर को एक रोडवेज की अनियंत्रित होकर मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक के के निकट फेसिंग में जा घुसी। बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में बस चालक के खिलाफ फेसिंग क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही रोडवेज के अधिकारियों को बताया गया। चर्चा यह भी रही कि चालक शराब के नशे में था। इस कारण घटना हुई है। आनन फानन में बस को क्रेन की मदद से ट्रैक के निकट से हटाया गया। शुक्रवार की दोपहर के मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 85 बीटी 2918 मथुरा उझानी होते हुए बरेली के लिए जा रही थी। दोपहर को पौन दो बजे के करीब सोखना के निकट मथुरा कासगंज पर लगी रेवले ट्रैक की फेसिंग में जा घुसी। बस के फेसिंग के तोड़ने के दौरान जोरदार आवाज हुई। ...