रोडवेज का सर्वर तीन घंटे ठप, यात्री परेशान
हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) का सर्वर गुरुवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहा, जिससे निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित होने के साथ कई मार्गों पर आय में भी कमी दर्ज की गई। काम रुकने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे सर्वर ने अचानक काम करना बंद कर दिया। इसके चलते निगम के कैश कक्ष, मशीन कक्ष, डीजल कक्ष और ड्यूटी रूम सहित कई काउंटरों पर कार्य पूरी तरह रुक गया। टिकट जारी करने वाली मशीनें बंद होने से कई बसों में यात्रियों को मैनुअल टिकट देकर रवाना करना पड़ा। हालांकि शाम करीब चार बजे सर्वर दोबारा सुचारू रूप से चालू हो गया। सर्वर बहाल होने के बाद निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.