लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता रोडवेज कर्मियों का शोषण किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। इस संबंध में कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई की तैयारी में हैं। मोर्चा की ओर से कैसरबाग डिपो को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है, जहां 15 अप्रैल तक समस्याओं का हल नहीं निकलाने पर कार्य बहिष्कार और चक्का जाम की नोटिस दी हैं।संयुक्त मोर्चा में रोडवेज कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्रमिक समाज कल्याण संघ, संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन, संविदा कर्मचारी एकता संघ शामिल हैं। संघर्ष यूनियन के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि समस्याओं और उत्पीड़न को लेकर कई बार अधिकारियों से वार्ता हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.