गुड़गांव, अप्रैल 9 -- सोहना, नरेश। दमकल कर्मियों के हड़ताल के दूसरे दिन जिला प्रशासन ने आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मियों का सहारा लिया है। गुरुवार को छह रोडवेज कर्मियों को सोहना दमकल केंद्र में तैनात किया गया। हालांकि आग लगने को लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार मांग को पूरा नहीं करती है तो हड़ताल की समयसीमा को बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। बुधवार से दमकल विभाग के कर्मी दो दिन की हड़ताल पर हैं। गुरुवार को उन्होंने दमकल केंद्र पर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फरीदाबाद में आगजनी का शिकार हुए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.